मुझे लेज़ बहुत पसंद हैं। जब भी कोई नया फ्लेवर मार्केट में आता है तो ये मेरे लिए वो फ्लेवर ले आते हैं। इन्हें तो सिर्फ पौष्टिक खाना ही पसंद है। स्वाद में कैसा भी हो पर स्वास्थ के लिए अच्छा होना चाहिए। इनकी और मेरी फ़ूड हैबिट्स कहीं से मैच नहीं करती। जैसे ये वेजीटेरियन हैं और मैं नॉन-वेजिटेरिअन। यहीं से आप अंदाज़ा लगा सकते हैं। पर एक बात इनमे बहुत अच्छी है वह यह कि ये कभी मुझे नॉन- वेज खाने के लिए मना नहीं करते। मुझे लगता है मैं कुछ ज्यादा की इमोशनल हो गई। मुझे तो इनकी बुराई करनी थी और मैं तारीफ करने लग गई। यह मुझे चिड़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। पता है इन्होने क्या किया? बताऊँ क्या आप अपनी आँखों से ही देख लीजिये। फिर भी चलिए थोड़ा हिंट दे ही देती हूँ। सोचिये जब कभी आपको कोई चीज़ खाने का बहुत मन करे और आपको पता हो कि वह चीज़ घर में ही है तो आप खुश हो जायेंगे और सोचेंगे क्यों न थोड़ा सा खा ही लिया जाए पर जब पैकेट खोलकर कुछ ऐसा दृश्य देखने को मिले तो आप क्या करेंगे? यह रहा इनका कारनामा----
उस समय मुझे गुस्सा तो बहुत आया पर क्या करती सामने होते तो बताती। गुस्सा इस बात का नहीं था कि इन्होने खाया, गुस्सा तो इस बात का था कि इन्होने मुझे चिड़ाने के लिए जान बूझ कर ऐसा किया। बाद मैं इनके घर आने पर हमलोग बहुत हँसे। :)
hum tum :) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
hum tum :) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शुक्रवार, 24 जून 2016
शुक्रवार, 17 जून 2016
इनकी एक और नई शैतानी।
वैसे तो छुट्टी के दिन हम कभी घर में रहते नहीं। लेकिन कभी घर में रह गए तो अक्सर दिन में खाना खाने के बाद सो ही जाते हैं। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि इनको नींद आ जाती है पर मुझे नहीं आती तो मैं टी.वी देखने लगती हूँ या कभी टी.वी देख कर बोर हो जाती हूँ तो अपने फ़ोन में गेम्स खेलने लगती हूँ। लेकिन सोचिए जब इनको नींद नहीं आती होगी तो ये क्या करते होंगे? अब बताऊँ क्या आप ख़ुद ही देख लीजिए-
और किसी दिन अगर यह मुझसे जल्दी उठ गए तो भी मेरी खैर नहीं। तब भी मेरे दोनों हाथों में गानों से लेकर मेरे पति का नाम, एड्रेस और हमने आज क्या क्या खाया सब लिखा मिलता है।
एक दिन तो हद्द ही हो गई। पेन से मेरी मूँछ बना रहे थे और मेरी नींद खुल गई तो घबरा के बोले तुम्हारी upper lip बना दूँ? आज तुम्हारा फेशियल कर दूँ? हा हा हा.... कुछ भी बोल रहे थे डर गए थे बेचारे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि उन्हें क्या रिएक्शन मिलने वाला है। मैंने भी बोला कर दो... और पता है उन्होंने किया भी :)
सोमवार, 4 जनवरी 2016
शुक्रवार, 25 दिसंबर 2015
मंगलवार, 14 जुलाई 2015
Amazing Salad made by my hubby...:) u guys will love it :p
वैसे तो इन्हें कुकिंग शोज़ देखना बहुत पसंद है पर बात जब कुकिंग की हो तो पतिदेव दूर से ही भाग जाते हैं। बड़ी मुश्किलों से तो ये कुछ बनाने को तैयार होते हैं पर जो भी बनाते हैं वह बहुत स्वादिष्ट होता है। कभी मिर्च ज्यादा हो जाती है कभी मसाले, पर इतना तो चलता ही है। कल ही की बात है में खाना बना रही थी ये रसोई में आऐ और बोले आज सलाद तुम मत बनाना मैं बनाऊंगा। मुझे वैसे भी नहाने के लिए देर हो रही थी तो मैंने हाँ कर दिया और नहाने चली गई। जब हम खाना खाने बैठे तो मैं कुछ ऐसा सलाद एक्सपेक्ट कर रही थी---
मैं अक्सर ऐसा ही सलाद बनाती हूँ पर पतिदेव द्वारा सलाद कुछ ऐसे बनाया गया था-
हा हा हा ! ऐसा नज़ारा देखने को मिलेगा कभी सोचा न था।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)






